फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shekhar Sirohi's all-round performance helped the team win.

Agra News: शेखर सिरोही के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती टीम

Sun, 22 Mar 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shekhar Sirohi's all-round performance helped the team win.
शेखर सिरोही । खिलाड़ी
आगरा। अयोध्या प्रीमियर लीग में आगरा के युवा क्रिकेटर शेखर सिरोही का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में हिंडन टाइटंस ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम की इस सफलता में आगरा के शेखर सिरोही की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन




शनिवार को लीग का पांचवां मैच बारिश के कारण 16-16 ओवर का कर दिया गया। मैच में सरयू स्मैशर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हिंडन टाइटंस की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में ही टीम के चार विकेट गिर गए। इसके बाद रितिक वत्स ने जिम्मेदारी संभालते हुए 54 रनों की शानदार पारी खेली और टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया।150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरयू स्मैशर्स की टीम 132 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह हिंडन टाइटंस ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रितिक वत्स को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


इससे पहले खेले गए मैच में हिंडन टाइटंस ने चंबल चा र्जर्स को हराया। हिंडन टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए चंबल चार्जर्स की टीम को 120 रन पर ऑलआउट कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंडन टाइटंस ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। आगरा के शेखर सिरोही ने 12 गेंदों में 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। कप्तान शेखर सिरोही ने गेंदबाजी में भी 2 विकेट लिए, जबकि आकाश राणा और रितिक वत्स ने 3-3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed