फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shastri had considered himself guilty of factionalism in Congress

Purane Panno Se: शास्त्री ने कांग्रेस में गुटबाजी के लिए खुद को माना था दोषी, नेताओं से कही थी ये बात

Fri, 17 May 2024 09:53 AM IST
आकाश दुबे अशोक सिंह, अमर उजाला, आगरा
अशोक सिंह, अमर उजाला, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 May 2024 09:53 AM IST
सार

लाल बहादुर शास्त्री ने कांग्रेसियों से कहा था कि पार्टी में मतभेद महात्मा गांधी के वक्त भी थे। लेकिन इन्हें इतना नहीं बढ़ाना चाहिए कि संगठन को ही नुकसान होने लगे।

विज्ञापन
Shastri had considered himself guilty of factionalism in Congress
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : X @narendramodi

विस्तार

ईमानदारी और सरलता के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने कांग्रेसियों में एकता न रख पाने के लिए खुद को ही दोषी मान लिया था। उस समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में इतने गहरे मतभेद थे कि वे एक दूसरे की जड़ें खोदने में लगे थे। चौथी लोकसभा के चुनाव नजदीक थे, इसलिए आलाकमान जोखिम नहीं लेना चाहता था। लिहाजा मनमुटाव दूर कराने की जिम्मेदारी शास्त्री को सौंपी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

अमर उजाला में 26 जुलाई, 1965 को छपी खबर के अनुसार बंगलुरू में आयोजित कांग्रेस महासमिति की बैठक में रखे एकता प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए शास्त्री ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई में एकता न रख पाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। उन्होंने पार्टी के लोगों से अपील की थी कि वे मिलजुल कर मतभेद दूर करें। मनमुटाव दूर करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने कांग्रेसियों से कहा था कि पार्टी में मतभेद महात्मा गांधी के वक्त भी थे। लेकिन इन्हें इतना नहीं बढ़ाना चाहिए कि संगठन को ही नुकसान होने लगे। कहा था कि अगर वे आपसी मनमुटाव हल न कर सकें तो उसे केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दें। पार्टी में कलह का संदेश जनता में नहीं जाना चाहिए। कांग्रेस को समाजवादी समाज की स्थापना का लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed