फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shashtipurti Mahotsav 100 confectioners are making dishes for ten thousand people

षष्ठीपूर्ति महोत्सव: दस हजार लोगों के लिए 100 हलवाई बना रहे पकवान, वीआईपी के लिए की गई ये व्यवस्था

Sat, 30 Dec 2023 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

वात्सल्य ग्राम को विद्युत झालरों और रंगोली से सजाया गया है। इसके साथ ही वीआईपी के ठहरने के लिए 100 कमरे तैयार किए गए हैं। होटल-धर्मशालाओं में 750 कमरे बुक हुए हैं।
 

विज्ञापन
Shashtipurti Mahotsav 100 confectioners are making dishes for ten thousand people
साध्वी ऋतंभरा

विस्तार

मथुरा में साध्वी ऋतंभरा के षष्ठीपूर्ति महोत्सव के मद्देनजर वात्सल्य ग्राम सज-धजकर तैयार है। दोनों प्रवेश द्वारों को विद्युत झालरों और भगवा रंग की पताकाओं से सजाया गया है। बेटियों ने जगह-जगह सतरंगी रंगोली सजाई है। पेड़ों को भी विद्युत लड़ियों और झंडियों से सजाया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के प्रसाद के लिए दो दिन पूर्व से 100 से अधिक हलवाई पकवान बनाने में लगे हैं। वीआईपी को ठहराने के लिए 100 कमरे तैयार करवाए गए हैं। इनके अलावा वृंदावन और मथुरा के होटल और धर्मशालाओं में 750 कमरे बुक कराए गए हैं।
विज्ञापन


प्रवेश द्वार से अंदर घुसते ही शिव-पार्वती की मूर्ति और शिवलिंग को सजाया गया है। यहीं से दायीं ओर मंच और चार हजार लोगों की क्षमता का विशाल पंडाल बनाया गया है। साध्वी ऋतंभरा के जन्मोत्सव पर पहले 60 कन्याओं का पूजन होगा। इसके बाद विशाल भंडारा होगा। इसमें 1100 से अधिक संत एवं महंतों को भोज कराया जाएगा। इसके बाद देशभर से आने वाले हजारों भक्तों को भी प्रसाद दिया जाएगा। महोत्सव की संयोजक साध्वी सत्य प्रिया ने बताया कि षष्ठीपूर्ति महोत्सव को साध्वी ऋतंभरा के सभी शिष्य-शिष्याएं एवं शुभचिंतक मिलकर परम शक्ति पीठ के तत्वावधान में मना रहे हैं। विशाल पंडाल एवं भव्य मंच बनाया गया है, जिसमें हजारों लोगों की मौजूदगी रहेगी। यज्ञाचार्य विष्णु कांत शास्त्री के मार्गदर्शन में 30 आचार्यों द्वारा यज्ञ कराया जाएगा। यज्ञ में साठ जोड़े एक साथ आहुतियां देंगे।
विज्ञापन



डीएम एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
साध्वी ऋतंभरा के जन्मोत्सव पर आने वाली राजनीतिक, धार्मिक हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम शैलेंद्र सिंह, एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने पूरे प्रशासनिक और पुलिस अमले के साथ वात्सल्य ग्राम में जहां-जहां आयोजन होने हैं, उन स्थानों का जायजा लिया। डीएम शैलेंद्र ने बताया कि वात्सल्य ग्राम में तीन दिन होने वाले महोत्सव में वीवीआईपी और विशिष्ठजनों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed