{"_id":"6acfda0598d343720106484f","slug":"sharadiya-navratri-goddess-kushmanda-worshipped-in-pandals-agra-news-c-421-1-sagr1004-19333-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र : पंडालों में मां कूष्मांडा की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र : पंडालों में मां कूष्मांडा की हुई पूजा
विज्ञापन
बाह: शारदीय नवरात्र: बाह के पांडाल में मातारानी की आरती
बाह/लादूखेड़ा। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को बाह, जरार, बिजौली, जैतपुर, कचौराघाट, चित्राहाट, होलीपुरा, शाहपुर ब्राह्मण, नंदगवा, पुरा कनेरा, फरैरा, दोदापुरा आदि गांवों के देवी पंडालों में मां कूष्मांडा की पूजा हुई। शाम को भजन-कीर्तन के बाद आरती उतारी गई।
भदरौली के भगवती देवी मंदिर, जरार के केला देवी मंदिर, बाह के पथवारी माता एवं बिहारी जी मंदिर, बिजौली के दुर्गे मां मंदिर, बड़ागांव के अन्नपूर्णा देवी मंदिर, नहटोली के मंशा देवी मंदिर, जैतपुर के नेमा देवी मंदिर में बुधवार की सुबह व्रती महिलाएं दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं।
लादूखेड़ा में नवदुर्गा माता रानी मंदिर व कैलादेवी मंदिर में पूजन के लिए भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं द्वारा मंदिर में माता की भेंट गाई गईं। वहीं कस्बे में लगे माता रानी के पंडालों में भी भक्तों ने पूजा की।
विज्ञापन
मंदिरों में उमड़ी भीड़, भजनों से किया गुणगान
बटेश्वर। तीर्थ बटेश्वर में नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंडालों में स्थापित देवी के मां कूष्मांडा के रूप में पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं और युवतियों ने माता रानी के भजनों से उनका गुणगान किया। तीर्थ के काली माता मंदिर, केला देवी मंदिर, पार्वती मंदिर और राजमाता मंदिर आदि में देवी भक्तों का तांता दिनभर लगा रहा।