फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sharad Purnima Jagannath Temple illuminated with 2100 lamps

शरद पूर्णिमा: 2100 दीपों से रोशन हुआ जगन्नाथ मंदिर, धवल पोशाक में श्रीहरि ने दिए भक्तों को दर्शन

Tue, 07 Oct 2025 11:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:08 PM IST
सार

कार्तिक मास में मंदिर प्रतिदिन 2100 दीपमाला से रोशन होगा। भगवान के विभिन्न उत्सव भक्तिभाव के साथ मनाए जाएंगे। मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे।
 

विज्ञापन
Sharad Purnima Jagannath Temple illuminated with 2100 lamps
दीप जलाते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में श्रीजगन्नाथ मंदिर इस्कॉन मंदिर कमला नगर में मंगलवार को कार्तिक मास दीपदान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मंगला आरती, संकीर्तन पर 2100 दीपदान से मंदिर परिसर जगमगा उठा। धवल पोशाक में श्रीहरि ने बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मंगला आरती के साथ कार्तिक मास दीपदान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भक्तों ने दामोदर अष्टकम, दीपदान कर तुलसी मैया की आरती की। अध्यक्ष अरविंद स्वरूप ने बताया कि कार्तिक मास में प्रतिदिन दामोदर अष्टकम व गोपीगीत होगा। 
विज्ञापन


प्रतिदिन 2100 दीपमाला से मंदिर रोशन होगा। कार्तिक मास में भगवान के विभिन्न उत्सव भक्तिभाव के साथ मनाए जाएंगे। इसके साथ ही शरद पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व भाई बलराम को 10 वर्ष बाद नए सिंहासन पर विराजमान किया गया है। इस मौके पर सुशील अग्रवाल, सुनील मनचंदा, आशु मित्तल, संजीव मित्तल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed