फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shamsabad Double Murder Case Businessman Will Protests Today

सर्राफ दंपती हत्याकांडः आज व्यापारी करेंगे आंदोलन, पुलिस को दी समय सीमा समाप्त

Sat, 01 Feb 2020 01:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 Feb 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Shamsabad Double Murder Case Businessman Will Protests Today
दंपती के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सर्राफ मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर लूटपाट की घटना का खुलासा न होने से आक्रोशित व्यापारियों ने बड़े आंदोलन की तैयारी कर ली है। इसमें थाने का घेराव, सड़क जाम और अनशन किए जाने पर विचार होगा।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि शमसाबाद में इतनी बड़ी वारदात पहले कभी नहीं हुई, इसके बावजूद पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पा रही है। पुलिस ने 72 घंटे में खुलासे का जो आश्वासन दिया था, वह समय शनिवार दोपहर को 12 बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद ही मीटिंग कर आंदोलन का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन


दंपती की उठावनी के दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता एवं व्यापार मंडल प्रतिनिधि के नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार खरे एवं पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि शनिवार दोपहर तक मामले का खुलासा नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार से पांच करोड़ की लूट हुई है। शमसाबाद ही नहीं, पूरे आगरा के व्यापारियों में गुस्सा है। इसके बावजूद पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पा रही है। पुलिस की सक्रियता भी ऐसी नहीं दिख रही जिससे लगे कि अधिकारी बहुत गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Shamsabad Double Murder Case Businessman Will Protests Today
शमसाबाद पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
अगर कुछ समय और बीत गया तो मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। ऐसा पहले भी होता रहा है। सपा के पूर्व राज्य मंत्री शिव कुमार राठौर का कहना है कि यह जघन्य अपराध है। प्रशासन को जल्दी से जल्दी माल बरामद कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, पूरा माल बरामद हो
शमसाबाद। व्यापारियों ने एक सुर में कहा कि यह ध्यान देना होगा कि पुलिस दबाव पड़ने पर फर्जी खुलासा न कर दे। यह कस्बे की सबसे बड़ी घटना है। करोड़ों की लूट हुई है। इसका खुलासा तभी सच माना जाएगा जब पूरा माल बरामद हो जाए। 

विधान सभा में उठाएंगे मामला : लल्लू सिंह
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है, यहां जंगलराज है। मुख्यमंत्री का दावा अपराधी या तो यूपी से बाहर या जेल में खोखला साबित हो रहा है। शाम के समय सराफा कमेटी के अध्यक्ष मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी की हत्या कर देना कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाता है। लल्लू पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि आश्वासन की समय सीमा शनिवार को समाप्त हो रही है, उसके बाद कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के साथ आंदोलन में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में इस घटना को विधानसभा में जोर-शोर के साथ उठाया जाएगा। साथ में जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित, राजेंद्र कुमार जैन, सुभाष चंद गुप्ता, अनूप जैन, रोहन सिंह रघुवंशी, सुमन प्रकाश गुप्ता
आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed