{"_id":"68b131af062629c03b0b4422","slug":"shamsabad-couple-trapped-under-roof-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टीनशेड में दो घंटे तक दबे रहे दंपती...ग्रामीणों ने बचाई जान, दोनों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टीनशेड में दो घंटे तक दबे रहे दंपती...ग्रामीणों ने बचाई जान, दोनों की हालत गंभीर
Fri, 29 Aug 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:20 AM IST
सार
अछनेरा के रायभा गांव में बारिश के कारण एक कमरे का जर्जर टीनशेड गिर गया। सो रहे दंपती बबलू और रुखसाना दो घंटे तक मलबे में दबे रहे।
विज्ञापन
टीनशेड में दो घंटे तक दबे रहे दंपती
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के अछनेरा में बारिश के कारण क्षेत्र के रायभा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 3 बजे टीनशेड गिर गया। कमरे में सो रहे दंपती बबलू और पत्नी रुखसाना मलबे में दब गए। करीब दो घंटे तक पति-पत्नी मलबे में दबे रहे और चीख-पुकार करते रहे, लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी को भनक नहीं लगी। सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने उनकी आवाजें सुनीं। इसके बाद उन्हें निकाला गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन ने घायल दंपती को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सीएचसी अछनेरा लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गनीमत रही कि हादसे के समय दंपती के बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। बच्चे रिश्तेदार के घर गए हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि छत काफी समय से जर्जर हालत में थी। बारिश के कारण गिर गई। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।