फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shameful action of primary school principal molested lady teacher report lodged

UP: प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य की शर्मनाक हरकत, शिक्षिका से ही कर दी छेड़खानी; रिपोर्ट हुई दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 08:50 AM IST
सार

प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल में शर्मनाक हरकत की। आरोपी ने शिक्षिका के साथ छेड़खानी की। नौकरी छोड़ने पर एग्रीमेंट होने की धमकी देने लगा। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

 

विज्ञापन
Shameful action of primary school principal molested lady teacher report lodged
शिक्षिका सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य ने शिक्षिका के साथ छेड़खानी कर दी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। थाना सिकंदरा में छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम स्थित निजी विद्यालय कक्षा पांच तक मान्यता प्राप्त है। शिक्षिका का आरोप है कि जब से वह स्कूल में पढ़ाने पहुंची, प्रधानाचार्य गलत नजर रखता है। उन्हें अपने दोस्त के पास भेजने का लालच भी दिया। वह काफी दिनों तक प्रधानाचार्य की हरकतों को सहन करती रही मगर जब उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो शिक्षिका ने परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन


नौकरी छोड़ने पर प्रधानाचार्य ने कहा कि एग्रीमेंट किया है, नौकरी छोड़ने पर रुपये जमा कराने होंगे। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि प्रधानाचार्य गौरव कुमार वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed