फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shahganj police station incharge beat constable with stick in Agra constable has accused him

Agra: इंस्पेक्टर ने थाने में सिपाही को डंडे से पीटा, सिपाही ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करके मांगा न्याय

Wed, 26 Apr 2023 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 08:32 PM IST
सार

आगरा में इंस्पेक्टर द्वारा थाने में सिपाही को डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित सिपाही ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करके न्याय मांगा है। कहा कि मुझे न्याय दिया जाए या फिर नौकरी से निकाल दिया जाए।

विज्ञापन
Shahganj police station incharge beat constable with stick in Agra constable has accused him
इंस्पेक्टर ने सिपाही को पीटा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहगंज थाना प्रभारी द्वारा सिपाही को डंडे से पीटने की बात सामने आई है। बुधवार को सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर आया। इसमें सिपाही आनंद कुमार ने हाथ में लगी चोट दिखाते हुए इंस्पेक्टर पर डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। वहीं इंस्पेक्टर ने आरोप निराधार बताए। सीओ ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मैनपुरी निवासी आनंद कुमार वर्ष 2005 बैच का सिपाही है। आनंद ने बताया कि वह करीब ढाई वर्ष से शाहगंज थाने में तैनात है। दो दिन पहले खेरिया एयरपोर्ट ड्यूटी किसी और की जगह भेज दिया। दो दिन ड्यूटी करने के बाद मंगलवार की शाम को थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर ने कहा कि तू क्यों दिख गया। तुझे मैं देखना नहीं चाहता हूं। जातिसूचक अपशब्द कहे। 

विज्ञापन

सिपाही नशे में पहुंचा था थाना- थाना प्रभारी

बताया कि इसके बाद डंडे से पिटाई लगा दी। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने धमकाया कि कहीं भी शिकायत कर आ। सिपाही का कहना है कि थाने में तैनाती के दौरान उसके व्यवहार को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं आई। मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि सिपाही नशे में थाने पहुंचा था। उसने नशे में अनर्गल बातें कहीं। आरोप निराधार हैं। उस वक्त थाने में काफी लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे न्याय मिले, या नौकरी से निकाल दिया जाए

दूसरी ओर, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी सर्किल को दी गई है। उनकी जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में सिपाही आनंद कुमार चोटों के निशान दिखाने के साथ कह रहा है कि या तो उसे न्याय मिल जाए, या फिर उसे नौकरी से निकाल दिया जाए। वह कभी ड्यूटी से गैरहाजिर नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed