फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shahganj has the maximum number of fights in houses and less in Mantola know what police figures say

Agra: शाहगंज में सबसे ज्यादा घरों में झगड़े और मंटोला में कम, जानें क्या कहते हैं पुलिस के ये आंकड़े

Sat, 26 Aug 2023 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 12:30 PM IST
सार

शाहगंज में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवादों के 136 मामले दर्ज हुआ हैं। वहीं जगदीशपुरा थाने में 130 और मंटोला में सबसे कम यानि केवल चार केस दर्ज किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Shahganj has the maximum number of fights in houses and less in Mantola know what police figures say
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवादों के सबसे ज्यादा मामले थाना शाहगंज में आ रहे हैं। इस साल जनवरी से 31 जुलाई तक शाहगंज में 136 जगदीशपुरा थाने के 130 और छत्ता थाना क्षेत्र के 108 मामले दर्ज हुए। वहीं दूसरी ओर कभी विवादों के लिए बदनाम रहे मंटोला में केवल 4 मामले सामने आए हैं। ग्रामीण अंचल में मलपुरा व फतेहपुर सीकरी से ज्यादा पारिवारिक विवाद व घरेलू हिंसा के मामले पहुंच रहे हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय में इस वर्ष एक जनवरी से 31 जुलाई के दौरान पारिवारिक विवाद और घरेलू हिंसा के 2348 मामले पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन
विज्ञापन

 

पति-पत्नी के विवाद ज्यादा

पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पारिवारिक मामले विशेषकर पति-पत्नी के विवाद सबसे ज्यादा आ रहे हैं। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से काउंसिलिंग करके सुलह से विवाद निपटाए जा रहे हैं। इस वर्ष 500 से अधिक परिवारों और दंपती में सुलह कराई गई। जिन मामलों में सुलह नहीं हुई, उनमें कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सर्वाधिक पारिवारिक विवाद वाले थाने

थाने और विवाद

शाहगंज- 136
जगदीशपुरा -  130
छत्ता - 108
रकाबगंज - 75
एत्माद्दौला - 71

 

ग्रामीण क्षेत्र के थाने

मलपुरा- 56
फतेहपुर सीकरी -  52

खंदौली - 49
एत्मादपुर - 48

खेरागढ़ - 42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed