फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shahar jaam

जाम ने थाम दी शहर की रफ्तार

Fri, 17 Feb 2017 11:04 PM IST
जाम ने थाम दी शहर की रफ्तार
जाम ने थाम दी शहर की रफ्तार Updated Fri, 17 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
shahar jaam
जाम ने थाम दी शहर की रफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एमजी रोड जाम। मदिया कटरा जाम। देहली गेट जाम। भगवान टाकीज जाम। पूरा शहर ही शुक्रवार को जाम में फंसा रहा। सुबह से लेकर शाम तक कानफोड़ू शोर और दमघोटू धुएं के बीच हजारों लोग परेशान रहे। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस न होने के चलते स्थिति बदतर होती चली गई। स्कूलों की छुट्टी के समय हालत और बिगड़ गई। मुसीबत में फंसे लोगों ने कंट्रोल रूम फोन मिलाया लेकिन कोेई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

वैसे तो 11 फरवरी के बाद से ट्रैफिक रोज ही जाम हो रहा है लेकिन शुक्रवार को हालात और बिगड़ गए। कारण रहा कि चौराहों से होमगार्ड तक हटा लिए गए। थाना पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी। नतीजा हर तरफ जाम। सुबह दफ्तर खुलने के समय एमजी रोड जाम हुआ। इसके बाद हरीपर्वत, सेंट जोंस, नामनेर, प्रतापपुरा, रकाबगंज, छीपीटोला हर तरफ ट्रैफिक रेंग रेंगकर ही आगे बढ़ा।
विज्ञापन


एंबुलेंस भी फंसी जाम में
मदिया कटरा और देहली गेट पर दो एंबुलेंस जाम में फंस गई। इनमें से एक में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस चालक हॉर्न बजाते रहे लेकिन उन्हें रास्ता नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों पर होमगार्ड तक नहीं
हरीपर्वत और सेंट जोंस चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए एक होमगार्ड तक नहीं था। वाहन चालक मनमानी करते रहे। इसके चलते जाम की स्थिति भीषण हो गई।

यूपी - 100 को लगाया गया
स्कूलों की छुट्टी के समय जाम बढ़ गया। तब जाकर अफसरों को लगा कि कुछ करना चाहिए। यूपी-100 की दो गाड़ियां एमजी रोड पर जाम खुलवाने के लिए लगाई गई।

अभी राहत नहीं मिलेगी
चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग 19 फरवरी को है। तब तक आफत रहेगी। इसके बाद फोर्स की वापसी शुरू होगी। ट्रैफिक पुलिस भी आ जाएगी। तब हालत कुछ सुधर सकती है।

दो साल बाद खंदारी चौराहे 
पर वाहनों का आवागमन शुरू
आगरा। खंदारी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद शुक्रवार शाम खंदारी चौराहे को दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि शटरिंग खोलने में दो दिन लग सकते हैं। इसके बाद यह पूरी तरह खोल दिया जाएगा।
दो साल के बाद खंदारी चौराहे पर शटरिंग खोलने का काम शुरू किया गया। अपराह्न बाद यहां से ट्रैफिक का आवागमन शुरू हो गया लेकिन अभी बड़े वाहनों को पास नहीं कराया जा रहा है। शटरिंग शनिवार तक पूरी तरह खोल दी जाएगी। इसके बाद यहां यातायात सुगम हो जाएगा। इस चौराहे के खुलने से मऊ रोड, नगला बूढ़ी, दयालबाग के लोगों को खंदारी चौैकी, पद्मचंद इंस्टीट्यूट की ओर जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसी तरह आजाद नगर, बापू नगर, खंदारी के लोगों को दयालबाग रोड की ओर घूमकर नहीं जाना होगा। 

फ्लाईओवर के ‘एंड’ बने मुसीबत
खंदारी फ्लाईओवर की दोनों लेन पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद भी फ्लाईओवर पर चढ़ने और उतरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही हैं। फ्लाईओवर पर दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन लायर्स कालोनी के मोड़ के सामने उतरते हैं। इस दौरान सर्विस रोड और लायर्स कालोनी की ओर से आने वाले वाहनों से टकराने का खतरा बना रहता है। इसी तरह भगवान टाकीज की ओर से आने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे पर क्रास करने वाले वाहनों से दिक्कतें हो रही हैं। साथ ही जाम भी लग रहा है। एनएचएआई अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।


निगम में एई ट्रैफिक की नियुक्ति
आगरा। भीषण जाम की समस्या के बीच नगर निगम में एई ट्रैफिक नजमी मुजफ्फर ने कार्यभार संभाल लिया है। उनकी हाल ही में नियुक्ति हुई है। वह निगम की तरफ से शहर में ट्रैफिक समस्या से जुड़े मामले देखेंगे। साथ ही इससे पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन कर इसके निवारण की दिशा में कार्य करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed