फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shahaji temple Vasanti Kamra open for devotees on Vasant Panchami in Vrindavan

वसंत पंचमी: वृंदावन के शाहजी मंदिर में खुला वसंती कमरा, अद्भुत आभा के बीच ठाकुरजी ने दिए दर्शन

Sat, 05 Feb 2022 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 05:36 PM IST
सार

वृंदावन में टेढ़ा खंभा मंदिर के नाम से विख्यात शाहजी मंदिर अपनी अलग धार्मिक पहचान रखता है। वर्ष में सिर्फ दो अवसरों पर मंदिर का वसंती कमरा श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। 

विज्ञापन
Shahaji temple Vasanti Kamra open for devotees on Vasant Panchami in Vrindavan
शाहजी मंदिर का वसंती कमरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में वसंत पंचमी के अवसर पर शाहजी मंदिर का वसंती कमरा खोला गया। वसंती कमरे की भव्यता को देखने श्रद्धालु उमड़ पड़े। वसंती कमरे में स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान ठाकुर राधारमणलाल के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए। शनिवार सुबह दर्शन खुलते ही संपूर्ण मंदिर परिसर ठाकुर राधारमणलाल के जयकारों से गूंज उठा। 

विज्ञापन


विभिन्न रंगों के बेशकीमती झाड़-फानूस, स्वर्णमयी दीवार, विशाल गोलाकार छत पर पच्चीकारी, झिलमिल रोशनी बिखेरते रंग-बिरंगे बल्व और दर्पण से वसंती कमरे में अद्भुत आभा बिखर रही थी। इस विशेष कमरे में प्रवेश करते ही वासंती प्रकाश ऋतुराज वसंत के आगमन का संदेश दे रहा था। वसंती कमरे की अद्भुत आभा देकर भक्त आश्चर्यचकित रह गए। 

विज्ञापन

ठाकुरजी की झांकी अपलक निहारते रहे भक्त

वसंती कमरे में विराजमान होकर पीले रंग की पोशाक धारण किए ठाकुर राधारमणलाल की झांकी के दर्शन को भक्त अपलक निहारते रहे। वसंत पंचमी पर ठाकुरजी को छप्पन भोग निवेदन किए गए। सुबह से शाम तक शाहजी मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जा रहा। इस दौरान मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान होता रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष में वसंत पंचमी के अवसर पर सिर्फ दो दिन खुलने वाले वसंती कमरे के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। मंदिर में दर्शन का यह क्रम देर रात तक जारी रहेगा। भक्तों की टोलियां भजन एवं होली के गीत गाते हुए चल रहे थे। मंदिर में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए। वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी वसंत पंचमी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed