वसंत पंचमी: वृंदावन के शाहजी मंदिर में खुला वसंती कमरा, अद्भुत आभा के बीच ठाकुरजी ने दिए दर्शन
वृंदावन में टेढ़ा खंभा मंदिर के नाम से विख्यात शाहजी मंदिर अपनी अलग धार्मिक पहचान रखता है। वर्ष में सिर्फ दो अवसरों पर मंदिर का वसंती कमरा श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में वसंत पंचमी के अवसर पर शाहजी मंदिर का वसंती कमरा खोला गया। वसंती कमरे की भव्यता को देखने श्रद्धालु उमड़ पड़े। वसंती कमरे में स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान ठाकुर राधारमणलाल के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए। शनिवार सुबह दर्शन खुलते ही संपूर्ण मंदिर परिसर ठाकुर राधारमणलाल के जयकारों से गूंज उठा।
विभिन्न रंगों के बेशकीमती झाड़-फानूस, स्वर्णमयी दीवार, विशाल गोलाकार छत पर पच्चीकारी, झिलमिल रोशनी बिखेरते रंग-बिरंगे बल्व और दर्पण से वसंती कमरे में अद्भुत आभा बिखर रही थी। इस विशेष कमरे में प्रवेश करते ही वासंती प्रकाश ऋतुराज वसंत के आगमन का संदेश दे रहा था। वसंती कमरे की अद्भुत आभा देकर भक्त आश्चर्यचकित रह गए।
ठाकुरजी की झांकी अपलक निहारते रहे भक्त
वसंती कमरे में विराजमान होकर पीले रंग की पोशाक धारण किए ठाकुर राधारमणलाल की झांकी के दर्शन को भक्त अपलक निहारते रहे। वसंत पंचमी पर ठाकुरजी को छप्पन भोग निवेदन किए गए। सुबह से शाम तक शाहजी मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जा रहा। इस दौरान मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान होता रहा।
वर्ष में वसंत पंचमी के अवसर पर सिर्फ दो दिन खुलने वाले वसंती कमरे के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। मंदिर में दर्शन का यह क्रम देर रात तक जारी रहेगा। भक्तों की टोलियां भजन एवं होली के गीत गाते हुए चल रहे थे। मंदिर में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए। वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी वसंत पंचमी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी।