फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shabnam case report will be submitted to Amroha Court

अमरोहा बावनखेड़ी हत्याकांड: शबनम का डेथ वारंट जारी होगा या नहीं, आज आ सकता है फैसला

Tue, 23 Feb 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/अमरोहा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shabnam case report will be submitted to Amroha Court
मथुरा जेल में होनी है शबनम को फांसी - फोटो : अमर उजाला

रामपुर जेल में बंद बावनखेड़ी हत्याकांड की दोषी शबनम के लिए 23 फरवरी का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। अमरोहा जिला जज की अदालत में उसके केस की रिपोर्ट जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) द्वारा सौंपी जाएगी। अगर इस रिपोर्ट में कोई भी लंबित याचिका या प्रार्थना पत्र पाया गया, जिस पर निर्णय नहीं हो सका है तो शबनम का डेथ वारंट टल सकता है। अगर इस रिपोर्ट में कोई भी दया याचिका न पाई गई तो शबनम का डेथ वारंट जारी हो जाएगा। शबनम के परिजन और उसके अधिवक्ताओं की नजर इस रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

विज्ञापन




विज्ञापन



अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी की शिक्षामित्र शबनम ने 14/15 अप्रैल 2008 की रात को प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने पिता मास्टर शौकत, मां हाशमी, भाई अनीस और राशिद, भाभी अंजुम, भतीजे अर्श और फुफेरी बहन राबिया की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में शबनम और सलीम को फांसी की सजा सुनाई गई है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। राष्ट्रपति भी दया याचिका को अस्वीकार कर चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दया याचिका के अस्वीकार होने के बाद विगत दिनों ने जिला जज अमरोहा ने डीजीसी महावीर सिंह से 23 फरवरी तक शबनम फांसी केस में रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट में जिला जज द्वारा शबनम के केस से संबंधित किसी भी लंबित याचिका प्रार्थना पत्र की जानकारी मांगी गई है। 

डीजीसी महावीर सिंह ने बताया कि उनसे 23 फरवरी तक शबनम केस की रिपोर्ट मांगी गई है। वह 23 फरवरी को जिला जज को रिपोर्ट सौंपेंगे। वहीं शबनम के वकील अरशद अंसारी ने बताया कि 23 फरवरी बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। हम जिला जज द्वारा की जाने वाली अग्रिम कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं।

मथुरा जेल में शबनम को होनी है फांसी 
अगर डेथ वारंट जारी होता है तो शबनम के मथुरा जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए अलग बैरक तैयार की जाएगी। फिलहाल वह रामपुर जेल में बंद है। उसे फांसी मथुरा जेल में दी जानी है। एक साल पहले भी मथुरा जेल में इसी तरह तैयारी हुई थी। तब पवन जल्लाद को बुलाकर फांसीघर का निरीक्षण भी कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed