{"_id":"5f48825c8ebc3e876b0db39f","slug":"sexually-assaulted-a-lady-cop-of-up-police-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म, रेलवे के लोको पायलट पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस में महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म, रेलवे के लोको पायलट पर लगाया आरोप
Fri, 28 Aug 2020 09:34 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:34 AM IST
सार
- थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की घटना, आरोपी ने शादी का किया था वादा
- आगरा की रहने वाली पीड़ित महिला सिपाही रायबरेली में है तैनात
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली में तैनात आगरा की एक महिला सिपाही ने रेलवे के लोको पायलट पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आगरा के थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने दोस्ती की, शादी का वादा किया। शादी की बात कहने पर दहेज की मांग की। एक दिन गेस्ट हाउस में ले जाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
महिला सिपाही एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। उसके मुताबिक, उसकी मुलाकात डेढ़ साल पहले रेलवे के लोको पायलट से हुई थी। वो शादी का वादा करने लगा। इसी बीच युवती की नौकरी उत्तर प्रदेश पुलिस में लग गई। उसे बतौर सिपाही रायबरेली में तैनाती मिली।
इस दौरान युवती के पिता युवक के घर पर रिश्ते की बात करने गए, लेकिन दहेज में 25 लाख रुपये की मांग की गई। पिता ने जब युवक के परिजनों से कहा कि बेटी भी सिपाही है तो युवक के परिजन नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने लगे। युवती ने नौकरी छोड़ने से मना कर दिया।

लॉकडाउन में दूसरी जगह तय किया रिश्ता
लॉकडाउन के दौरान आरोपी युवक ने रिश्ता कहीं और तय कर लिया। इस बारे में युवती को कोई जानकारी नहीं दी। मार्च में लॉकडाउन होने की वजह से महिला सिपाही को छुट्टी नहीं मिली। 31 जुलाई को वो एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। एक अगस्त को आरोपी उसे बहाने से अपने साथ गेस्ट हाउस लेकर गया।
आरोप है कि युवती को कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे उसे होश नहीं रहा। बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिया, लेकिन अपने दोस्तों के सामने उसे बदनाम कर दिया। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।