फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Harrasment Victim Dies Uncle Eat Poison Kasganj News

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की मौत से परिवार आहत, चाचा ने की जान देने की कोशिश, खाया विषाक्त

Mon, 10 Feb 2020 05:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Feb 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Sexual Harrasment Victim Dies Uncle Eat Poison Kasganj News
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
कासगंज में दुष्कर्म पीड़िता भतीजी की प्रसव के बाद मौत से आहत चाचा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सोमवार को चाचा की हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। परिवार इस घटना से आहत है तो ग्रामीणों में भी दुष्कर्म के आरोपी को कोस रहे हैं।
विज्ञापन


लाड़ प्यार से पाली गई किशोरी की मौत के सदमे को चाचा बर्दास्त नहीं कर सका था, जिसके चलते उसने जहर खा लिया था। चाचा के जहर खा लेने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। चिकित्सीय उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आने लगा। जब चिकित्सकों ने महसूस किया कि अब युवक खतरे से बाहर आ गया है तो उसे अस्पाल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों की सलाह के बाद परिजन उसे रविवार को अपने घर वापस लेकर आ गए। ग्रामीण भी किशोरी की मौत से आहत नजर आए। ग्रामीण दुष्कर्म के आरोपी युवक को कोसते नजर आए। इधर अन्य रिश्तेदार भी मिलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाई ने किया किशोरी का अंतिम संस्कार
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की प्रसव के मौत के बाद की सूचना मिलने के बाद भाई अलीगढ़ से वापस लौट आया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उसके भाई ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का मामला कोर्ट में ट्रायल पर चल रहा है। इस मामले में कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज हो चुके हैं। पीड़िता की मौत हो जाने से इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने किशोरी की मौत की सूचना कोर्ट में देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed