फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual harassment accused Brijesh Pandit did not get bail in Agra

Agra: दुष्कर्म के मामले में जेल गए बृजेश पंडित को नहीं मिली जमानत, महिला ने लगाया था उत्पीड़न का आरोप

Sun, 04 Sep 2022 12:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 12:16 AM IST
सार

दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए बृजेश पंडित का जमानत प्रार्थनापत्र कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बृजेश पंडित पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा। 

विज्ञापन
sexual harassment accused Brijesh Pandit did not get bail in Agra
आरोपी बृजेश पंडित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए बृजेश पंडित को जमानत नहीं मिल सकी। कोर्ट ने जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। सदर क्षेत्र की महिला ने आईजी रेंज नचिकेता झा के कार्यालय में शिकायत की थी। पुलिस को बताया कि नामनेर निवासी बृजेश पंडित ने उनसे संपर्क किया था। बताया कि उनकी संकल्प संस्था है। संस्था में जोड़कर सामाजिक कार्य करने को कहा। 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि बृजेश पंडित ने उनको व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे। अकेले में आने का दबाव बनाया। ब्लैकमेल किया। संस्था से अलग होने पर सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। पांच लाख रुपये चौथ मांगी। पीड़िता ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात भी कही। इस पर मुकदमे में बाद में दुष्कर्म की धारा की वृद्धि की गई। पुलिस ने आरोपी बृजेश पंडित को 15 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन

जमानत के लिए लगाया था प्रार्थनापत्र

बृजेश पंडित की ओर से अधिवक्ता ने जमानत के लिए प्रार्थनापत्र लगाया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि बृजेश पंडित ने वर्ष 2017 में महिला को एक लाख रुपये उधार दिए थे। बाद में दो लाख रुपये देवी जागरण कराने के नाम पर दिए। रुपये वापस मांगने पर महिला ने गलत आरोप लगाए हैं। वादी की ओर से एडीजीसी राधाकृष्ण गुप्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता सुब्रत मेहरा ने तर्क दिया कि महिला की 17 साल की बेटी है। आरोपी के पास रुपये देने का कोई प्रमाण मौजूद नहीं है। अपर जिला जज प्रथम सुधीर कुमार सिंह ने जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी मौलाना को जमानत नहीं

अपर जिला जज परवेज अख्तर ने थाना मलपुरा के मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी मौलाना शाकिर निवासी तेलीपाड़ा, मलपुरा का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। मामले में 31 मई को मुकदमा दर्ज कराया गया था। 12 वर्षीय किशोरी तीन साल से मदरसे में पढ़ने जा रही थी। 20 मई को अभियुक्त शाकिर ने किशोरी को अलग कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस एवं मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में आरोपों की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed