फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual exploitation of a girl on the pretext of marriage

Agra News: शादी का झांसा देकर युवती से किया यौन शोषण

Wed, 21 Jun 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation of a girl on the pretext of marriage
भोगांव। रिश्ता तय होने के बाद शादी का झांसा देकर युवती का कासगंज के रहने वाले युवक ने यौन शोषण किया। इसके बाद अतिरिक्त दहेज में पांच लाख नकद और बुलेट की मांग रखी। जब असमर्थता जताई तो इंकार कर दिया और युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी परिजन ने जनपद कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र के गांव बीलपुर खुर्द निवासी एक युवक के साथ तय की थी। युवती ने आरोप लगाया कि शादी तय होने के बाद युवक ने उसका यौन शोषण किया। पिता जब शादी की तारीख तय करने गए तो पांच लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग रखी गई। युवती के पिता ने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई तो युवक व परिजन ने रिश्ता करने से मना कर दिया। युवक ने अब दूसरी जगह शादी कर ली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed