{"_id":"5e3be1888ebc3ee58f7f5ca5","slug":"sexual-assault-with-six-year-old-girl-child-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में छह साल की मासूम से दुष्कर्म, खेत में छोड़कर दरिंदा हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में छह साल की मासूम से दुष्कर्म, खेत में छोड़कर दरिंदा हुआ फरार
Thu, 06 Feb 2020 05:14 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Feb 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चियों से दरिंदगी की वारदातें जिले में बढ़ती जा रही हैं, मासूमों के साथ हो रही वारदातें चिंता का विषय बनती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को छह साल की बच्ची की दुष्कर्म की वारदात हुई। दरिंदे ने बच्ची को शौच को जाते समय दबोच लिया और दुष्कर्म के बाद खेत में ही पड़ा छोड़कर फरार हो गया। बच्ची की हालत रक्तस्राव होने से गंभीर बनी हुई है।
थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बच्ची बृहस्पतिवार की दोपहर खेतों में शौच के लिए गई थी। तभी उसको किसी व्यक्ति ने दबोच लिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, दुष्कर्मी उसे अर्द्घबेहोशी की हालत में खेत में पड़ा छोड़कर फरार हो गया।
बच्ची को ग्रामीणों ने खेत में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिवार की महिलाओं ने बच्ची को अस्त व्यस्त हालत में देखा तो उसके नाजुक अंगों से रक्तस्राव होता देख उनके होश उड़ गए, गंभीर हालत में ग्रामीण बच्ची को थाना जैथरा लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां से बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को लेकर ग्रामीणों को रोष है। बच्ची आरोपी को पहचान नहीं पाई है इसलिए उसका नाम नहीं बता पा रही है।
एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को उपचार व डाक्टरी मुआयना कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। - अजय सिंह भदौरिया, सीओ अलीगंज