फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Married Woman Send Intimate Picture Pictures To Husband

शोषण: विवाहिता को ब्लैकमेल कर युवक ने किया दुष्कर्म, पति को भेजे गंदे फोटो, पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार

Tue, 07 Dec 2021 10:31 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 Dec 2021 10:31 AM IST
सार

विवाहित महिला के बाथरूम में नहाते समय फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। पीड़िता अब न्याय की गुहार लगा रही है।

विज्ञापन
Sexual Assault With Married Woman Send Intimate Picture Pictures To Husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में थाना शाहगंज क्षेत्र की एक विवाहिता को तीन साल से एक युवक परेशान कर रहा है। आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया। गहने और रुपये हड़प लिए। अब बात नहीं मानने पर पति को अश्लील फोटो भेजकर बदनाम कर दिया। उसका साथ एक अन्य युवती भी दे रही है। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

प्लाट बिकवाकर रुपये भी हड़पे

शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि उसके घर परिचित सुरेश नाम का युवक का आता था। उसने उसकी एक दिन नहाते समय की वीडियो क्लीपिंग बना ली। इसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। उसका आठ लाख का प्लाट बिकवाकर रुपये हड़प लिए। जेवरात भी ले गया। अब भी रुपये मांग रहा है। एक युवती भी उसके साथ रहती है। उसने पिछले दिनों उसे मिलने के लिए बुलाया। वह मिलने गई तो उसका युवती ने वीडियो और फोटो बना लिए। बाद में उसके पति के पास फोटो भेज दिए। दोनों इसी तरह बदनाम करते हैं। एसएसपी ने थाना शाहगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश किए हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
मथुरा में बढ़ता संक्रमण: वृंदावन में ठहरी स्पेन की महिला कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए लैब भेजा नमूना
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed