फिरोजाबाद: खेत पर गई युवती के साथ दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर आरोपी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष नारखी केके तिवारी का कहना है कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत पर गई युवती के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती की तहरीर पर नारखी थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
नारखी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती सोमवार देर शाम खेत पर किसी कार्य से गई थी। युवती को अकेला देख गांव के ही दो युवकों ने उसको पकड़ लिया। युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बदहवाश हालत में घर पहुंची युवती ने परिवारीजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और थाने जाकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामले की जानकारी करने के साथ ही युवती का मेडिकल कराया। आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष नारखी केके तिवारी का कहना है कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बकरी चराने गई बालिका से छेड़छाड़, मामला दर्ज
थाना जसराना के गांव में बकरी चराने गई एक दस वर्ष की बालिका के साथ गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गए। पिता के साथ थाने पहुंची बालिका ने पुलिस को आप बीती सुनाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना जसराना के एक गांव निवासी दस वर्ष की बालिका गांव के पास ही खेतों में बकरी चरा रही थी। तभी गांव के ही दो युवक आए और बालिका से आम तोड़ने को कहा। बालिका ने मना किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि चीखने चिल्लाने पर बालिका के दुपट्टे से ही उसका गला दबाने का प्रयास किया। चीखने पर अन्य लोगों के आने पर आरोपी मौके से भाग गए।
मंगलवार की सायं पिता के साथ थाने पहुंची बालिका ने कोतवाल बीडी पांडेय को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ कमलेश कुमार ने गांव जाकर बालिका एवं उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
आगरा कोरोना: संक्रमण के 22 नए मरीज मिले, 10 मौतें हुई दर्ज, 405 पहुंचा कुल मृतकों का आंकड़ा