फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault with Girl Before Two Days Of Marrige Crime News

मैनपुरीः शादी से दो दिन पहले हुआ युवती के साथ दुष्कर्म, लौट गई बरात

Sun, 07 Jun 2020 08:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 07 Jun 2020 08:39 PM IST
सार

युवती की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 


 

विज्ञापन
Sexual Assault with Girl Before Two Days Of Marrige Crime News
marital rape - फोटो : pexels.com

विस्तार

भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। दो दिन बाद युवती की बरात गांव आई तो आरोपी ने दूल्हे के सामने युवती की बदनामी कर दी। इस कारण उसकी बरात लौट गई। रविवार शाम युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते पुलिस आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन


थाने पहुंची युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव निवासी युवक आए दिन बाजार आते जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता है। तीन जून को सुबह 10 बजे वह खेतों की तरफ जा रही थी, तभी युवक ने उसे घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने पुलिस से शिकायत की तो उसके भाई, पिता व होने वाले पति की हत्या कर देगा। इसके डर से उसने इस बारे में किसी से शिकायत नहीं की। 
विज्ञापन


युवती के अनुसार पांच जून को उसकी बरात गांव आई। युवक ने दूल्हे के सामने उसकी बदनामी की। इससे बिना शादी के ही बरात लौट गई। किसी तरह रविवार को वह छिपते-छिपाते परिजनों के साथ थाने पहुंची है। मामला दो सामुदाय के बीच का होने के चलते पुलिस ने आनन फानन में दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
-पहुप सिंह, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed