फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Eight Year Old Girl Mainpuri Crime News

रिश्ता हुआ दागदारः मैनपुरी में आठ साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

Wed, 24 Jun 2020 06:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jun 2020 06:15 PM IST
सार

  • आरोपी शराब पीने का आदी
  • ग्रामीणों ने उसे खोज निकाला
  • पिटाई लगाकर आरोपी पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
Sexual Assault With Eight Year Old Girl Mainpuri Crime News
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी में बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक रिश्तेदार ने आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। उसे लहूलुहान हालत में खेत पर पड़ा छोड़ भाग गया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल की मासूम एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। बुधवार की सुबह वह हमउम्र सहेलियों के साथ एक रिश्तेदार के खेत पर गई थी। कुछ देर बाद सहेलियां घर वापस लौट आईं लेकिन बालिका घर वापस नहीं लौटी। इस बीच खेत पर मौजूद रिश्तेदार आरोपी ने बालिका को पकड़ लिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


घर के बाहर सो रहे पहलवान की निर्मम हत्या, सिर पर मिले चोट के निशान
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। खेत पर जाकर देखा तो वहां झाड़ियों में बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। 

एएसपी मधुवन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी दी। इस बीच ग्रामीणों ने खोजबीन कर आरोपी रिश्तेदार को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा है।

बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं पीड़िता का सगा चाचा है। आरोपी शराब पीने का आदी है। पुलिस के डर की वजह से वह खेत में छिप गया था लेकिन ग्रामीणों ने उसे खोज निकाला और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। 

बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। थाना बरनाहल में पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। मधुवन कुमार, एएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed