{"_id":"5e69cc7d8ebc3eeade20aac1","slug":"sexual-assault-with-eight-year-old-girl-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः आठ साल की बालिका से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः आठ साल की बालिका से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 12 Mar 2020 11:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:28 AM IST
सार
नौ घंटे तक तलाश करती रहीं छह टीम
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना सदर क्षेत्र में आठ साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वह अपहरणकर्ता देवा का भाई है। बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
घटना मंगलवार शाम की है। आठ साल की बालिका घर की छत से कपड़े लेने गई थी। उनके क्षेत्र में रहने वाला विष्णु ने बालिका को बहाने से अपने पास बुलाया। इसके बाद बाथरूम में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इस पर परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। रात तकरीबन एक बजे तक दोनों परिवारों के बीच बातचीत होती रही। इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। किसी ने पुलिस को झगड़े की सूचना दे दी। इस पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने दुष्कर्म का मामला होने पर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए। आरोपी घर से फरार हो गया। बुधवार सुबह विष्णु को पकड़ लिया गया। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नौ घंटे तक तलाश करती रहीं छह टीम
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी विष्णु बदमाश देवा का भाई है। देवा अपहरण के मामले में धौलपुर जेल में बंद है। आशंका थी कि बदमाश का भाई राजस्थान भाग गया होगा। इस पर छह टीम बनाई गईं। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इसके बाद बुधवार सुबह दस बजे आरोपी मिल गया।