{"_id":"5e0ac9aa8ebc3e87c933294a","slug":"sexual-assault-with-bsc-student-in-hotel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जाते समय बीएससी की छात्रा को किया बेहोश, होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जाते समय बीएससी की छात्रा को किया बेहोश, होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 31 Dec 2019 11:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
rape with girl
- फोटो : Social Media
थाना ताजगंज क्षेत्र में बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, कोचिंग जाते समय छात्रा को एक युवक ने बेहोश कर दिया। उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध पर मारपीट और गला दबाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी छात्रा को जोनल पार्क में छोड़कर चला गया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती कोचिंग में पढ़ती है। 26 दिसंबर को वह कोचिंग गई थी। रास्ते में कोलक्खा निवासी पंकज ने बात करने के बहाने से रोक लिया। इस दौरान जेब से रुमाल निकालकर उसे सुंघा दिया। इससे युवती को होश नहीं रहा।
आरोप है कि युवक उसे एक होटल में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अंगुली में काट लिया। गर्दन दबाने का प्रयास किया। मारपीट भी की। इससे युवती के चोट लग गई। इसके बाद जोनल पार्क के पास छोड़कर भाग गया।

Trending Videos
उधर, परिजन युवती की तलाश कर रहे थे। 27 दिसंबर को सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर लेकर गए। युवती ने पिता और मां को घटना की जानकारी दी। घटना से पीड़िता दहशत में हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कहरई मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पंकज पढ़ा लिखा नहीं हैं। मजदूरी करता है। होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।