फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual assault Girl dies during treatment in hospital mainpuri crime news

यूपीः दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम, बदनामी के डर से लगाई थी खुद को आग

Mon, 19 Aug 2019 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 19 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
sexual assault Girl dies during treatment in hospital mainpuri crime news
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
करहल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने सैफई में उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। आरोपी और उसके पिता ने घर आकर पीड़िता के साथ मारपीट की थी। बदनामी के डर से उसने खुद को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। पुलिस अब नामजद आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती विगत 11 जून की रात घर में अकेली थी। तभी आरोपी अरमान घर में घुस आया था। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया, शिकायत पर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि वारदात के दूसरे दिन आरोपी व उसका पिता उमर कुरैशी पीड़िता के घर आए थे। परिजनों और पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए धमकी दी कि अगर शिकायत की तो बदनाम कर देंगे। इस घटना के बाद क्षुब्ध पीड़िता ने 12 अगस्त को खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सैफई में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह चार बजे पीड़िता ने दम तोड़ दिया। मृतका के   परिजनों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
 
इंस्पेक्टर करहल, आशीष कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।  
        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed