{"_id":"5e15b9e88ebc3e87e618c5ae","slug":"sexual-assault-cases-on-two-brothers-mathura-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सगे भाइयों पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सगे भाइयों पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 09 Jan 2020 11:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
marital rape
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जनपद के सुरीर के एक गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप गांव के ही दो भाइयों पर लगा है। इनमें एक भाई नोएडा की बैंक में प्रबंधक बताया जाता है।
एक साल पुराने मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन पर की गई है। जिसके बाद सुरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सुरीर के एक गांव की महिला ने तीन दिन पहले महिला हेल्पलाइन पर शिकायत करते हुए गांव के सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला हेल्पलाइन ने तत्काल सुरीर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा। सुरीर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के सगे भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि पीड़िता चार जनवरी-2019 को वारदात होना बता रही है। एक साल बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके पीछे क्या मंशा है, यह तो जांच में ही सामने आ सकेगा।
एक आरोपी नोएडा स्थित बैंक में प्रबंधक है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जांच के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया जा रहा है लेकिन अभी तक पुलिस को यह उपलब्ध नहीं कराया गया है।