फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault Cases on Two Brothers Mathura Crime News

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सगे भाइयों पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Jan 2020 11:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 Jan 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault Cases on Two Brothers Mathura Crime News
marital rape - फोटो : pexels.com
मथुरा जनपद के सुरीर के एक गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप गांव के ही दो भाइयों पर लगा है। इनमें एक भाई नोएडा की बैंक में प्रबंधक बताया जाता है।
विज्ञापन


एक साल पुराने मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन पर की गई है। जिसके बाद सुरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
कोतवाली सुरीर के एक गांव की महिला ने तीन दिन पहले महिला हेल्पलाइन पर शिकायत करते हुए गांव के सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला हेल्पलाइन ने तत्काल सुरीर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा। सुरीर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के सगे भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि पीड़िता चार जनवरी-2019 को वारदात होना बता रही है। एक साल बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके पीछे क्या मंशा है, यह तो जांच में ही सामने आ सकेगा। 

एक आरोपी नोएडा स्थित बैंक में प्रबंधक है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जांच के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया जा रहा है लेकिन अभी तक पुलिस को यह उपलब्ध नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed