फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual abused woman by four man in etah

देवर को बंधक बना चार युवकों ने किया भाभी से दुष्कर्म, सात दिन बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 01 Oct 2019 08:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
sexual abused woman by four man in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में देवर को बंधक बनाकर भाभी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक सप्ताह बाद एसएसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने देवर के साथ बाइक से 23 सितंबर की शाम को घर लौट रही थी। तभी जैथरा-दरियावगंज मार्ग स्थित गांव बनिया ढहरा से आगे पुलिया के पास चार युवकों ने बाइक को रुकवा लिया। 
विज्ञापन


चारों युवकों ने देवर के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया और महिला को जंगल में लेकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला का आरोप है कि वारदात के बाद थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

एसएसपी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें राजकुमार, कुलदीप निवासी बनिया ढहरा, जितेंद्र उर्फ नन्हें और आकाश निवासी बड़ागांव थाना जैथरा नामजद है। 

महिला की शिकायत के बाद सीओ अलीगंज अजय भदौरिया और प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। इसके बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई।  
 
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सीओ अलीगंज की ओर से रिपोर्ट देने में देरी हुई थी। पीड़िता से मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करा दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed