{"_id":"5d918ffd8ebc3e0181672b50","slug":"sexual-abused-woman-by-four-man-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवर को बंधक बना चार युवकों ने किया भाभी से दुष्कर्म, सात दिन बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर को बंधक बना चार युवकों ने किया भाभी से दुष्कर्म, सात दिन बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Tue, 01 Oct 2019 08:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Oct 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में देवर को बंधक बनाकर भाभी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक सप्ताह बाद एसएसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने देवर के साथ बाइक से 23 सितंबर की शाम को घर लौट रही थी। तभी जैथरा-दरियावगंज मार्ग स्थित गांव बनिया ढहरा से आगे पुलिया के पास चार युवकों ने बाइक को रुकवा लिया।
चारों युवकों ने देवर के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया और महिला को जंगल में लेकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला का आरोप है कि वारदात के बाद थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

सात दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
एसएसपी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें राजकुमार, कुलदीप निवासी बनिया ढहरा, जितेंद्र उर्फ नन्हें और आकाश निवासी बड़ागांव थाना जैथरा नामजद है।
महिला की शिकायत के बाद सीओ अलीगंज अजय भदौरिया और प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। इसके बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सीओ अलीगंज की ओर से रिपोर्ट देने में देरी हुई थी। पीड़िता से मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करा दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें