{"_id":"61b984a47c3ccd489d5f5ca7","slug":"sexual-abuse-with-six-year-old-girl-in-pinahat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: घर के बाहर खेल रही मासूम से रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: घर के बाहर खेल रही मासूम से रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wed, 15 Dec 2021 11:31 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:31 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को चंबल नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पिनाहट प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिनाहट क्षेत्र के एक मोहल्ले की छह वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी रिश्ते में बालिका का मामा लगता है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चंबल नदी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घर के बाहर खेल रही थी मासूम
बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दिन में करीब तीन बजे उसकी छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी, जो कि रिश्ते में बालिका का मामा लगता है, वह लकड़ियों का गट्ठर उठवाने के बहाने बालिका को बुलाकर खेत पर ले गया और दुष्कर्म किया। रोती हुई बालिका घर पहुंची और युवक की करतूत घरवालों को बताई। इसके बाद बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को चंबल नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पिनाहट प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।