{"_id":"5decb4918ebc3e1ba24de1ac","slug":"sexual-abuse-with-minor-girl-and-woman-in-agra-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में किशोरी से दुष्कर्म के बाद लूटपाट, महिला को 24 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में किशोरी से दुष्कर्म के बाद लूटपाट, महिला को 24 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म
Sun, 08 Dec 2019 02:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में महिलाओं से दुष्कर्म की दो घटनाएं घटित हुई। एक मामले में महिला को अगवा कर उसे 24 दिनों तक बंधक बनाए रखा गया। वहीं दूसरी घटना में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी घर से लूटपाट कर सोने के जेवर ले गए। पुलिस ने किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
पहला मामला थाना मलपुरा क्षेत्र का है। थाना मलपुरा क्षेत्र की महिला का आरोप है कि 20 अगस्त को करीब साढे़ 11 बजे अजय उर्फ पप्पू अपने भाई तेजू और बंटी को लेकर आया। उसे पेयजल में नशीला पदार्थ पिला दिया। अर्धबेहोशी की हालत में उसे बैंक ले गया और हस्ताक्षर कराकर 50 हजार रुपये निकलवा लिए।
घर में रखे गहने, 50 हजार रुपये, घर और खेत के कागज भी ले लिए। तीनों भाई उसे किसी मकान में ले गए। 24 दिनों तक यहां बंधक बनाकर रखा। पप्पू ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। 12 सितंबर को उसे अर्जुन नगर में छोड़ गए।

आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर उसको और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी। डर से वह तीन महीने तक चुप रही। शुक्रवार को मामले की शिकायत मलपुरा थाने में की। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि तहरीर के आधार पर आरोपी अजय उर्फ पप्पू एवं उसके दो भाई तेजू और बंटी तथा एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी घटना थाना खंदौली की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की देर शाम घर पर अकेली थी। पिता रिश्तेदार के यहां गए थे। बड़ा भाई ससुराल में और बीच का भाई और मां काम से आगरा गए थे। तभी एक छात्र अपने दो दोस्तों के साथ उसके यहां पहुंच गया।
आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने के दौरान अलमारी की चाबी भी गिर गई। चाबी आरोपी को मिल गई और उसने अलमारी खोलकर 20 हजार रुपये, सोने के कुंडल लूटकर भाग निकला। शनिवार की सुबह किशोरी ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद घरवाले पीड़िता को लेकर थाना खंदौली पहुंचे। सूचना पर एसपीआरए और सीओ एत्मादपुर मौके पर पहुंच गए। एसओ खंदौली ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर मुख्य आरोपी पवन को हिरासत में लिया गया है।