फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual abuse with Girl In Orphanage Brother refused custody Agra News

अनाथालय में किशोरी से दुष्कर्मः अब 'अपनों' ने भी ठुकराया, आश्रय के लिए कोर्ट जाएंगी पुलिस

Mon, 14 Oct 2019 10:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Oct 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Sexual abuse with Girl In Orphanage Brother refused custody Agra News
इसी अनाथालय में हुई थी घटना - फोटो : अमर उजाला
अनाथालय में दुष्कर्म की घटना के बाद आशा ज्योति केंद्र में रखी गई पीड़िता को सुपुर्दगी में लेने से भाई ने इंकार कर दिया है। अब पुलिस पीड़िता को कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट से युवती को आश्रय दिलाने के लिए अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन


यमुनापार स्थित अनाथालय में रहने वाली युवती ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। यह मामला तब खुला जब युवती ने यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी जान बच गई थी। पुलिस ने युवती को आशा ज्योति केंद्र में रखा है। 
विज्ञापन


अनाथालय में युवती के दो भाई और दो बहन रह रहे थे। मगर, अनाथालय में सील लगने के बाद उसका परिवार अलग हो गया। एक भाई बालिग होने की वजह से बाहर रहता है। पुलिस ने युवती के भाई से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन को सुपुर्दगी में लेने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। उसका कहना था कि वह बहन को अपने साथ नहीं रखेगा। थानाप्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भाई बहन को सुपुर्दगी में नहीं ले रहा है। इस कारण कोर्ट से युवती को आश्रय दिलाने के लिए पेश किया जाएगा। उधर, पीड़िता के बयानों का भी अवलोकन किया जाएगा।  

‘बिल्डिंग ने कौन सा गुनाह किया है डीएम साहब’
अनाथालय को फिर से खोलने के लिए अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। सोशल मीडिया पर भी मुहिम शुरू हो गई है। इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डा. कुमार विश्वास और नोबेल से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी को ट्वीट कर मदद मांगी गई है।

इसमें तीन दिन तक अनशन पर बैठने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के बारे में लिखा है। इनका कहना है कि अगर अनाथालय में कुछ गलत हुआ है तो इसके लिए समिति को बदला जाए। लोग डीएम को पत्र भेजकर सवाल कर रहे हैं कि बिल्डिंग ने कौन सा गुनाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed