{"_id":"5e16bb3c8ebc3e87df0296f1","slug":"sexual-abuse-with-14-year-old-girl-by-tempo-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः टेंपो से घर लौट रही किशोरी से चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः टेंपो से घर लौट रही किशोरी से चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 09 Jan 2020 11:32 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में टेंपो से घर लौट रही किशोरी के साथ चालक ने दुष्कर्म किया। किशोरी पहले से टेंपो चालक को जानती है। किशोरी ने घरवालों को वारदात के बारे में बताया तो पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार को किसी काम से शहर आई थी। शाम को वह टेंपो से घर लौट रही थी। टेंपो में अन्य कोई सवारी नहीं था। इस पर चालक अरुण उर्फ दिवारी लाल निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर ने किशोरी के साथ रास्ते में दुष्कर्म कर दिया।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने घर जाकर मां को घटना के बारे में बताया। घरवाले पीड़ित किशोरी को थाना कोतवाली देहात ले गए और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने तहरीर में टेंपो में दुष्कर्म करने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक देवेश पाल सिंह ने बताया कि टेंपो चालक अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया कि टेंपो चालक और किशोरी एक ही जाति के हैं और दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।