फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sewer made of substandard material collapsed, villagers demonstrated

Agra News: घटिया सामग्री से बना नाला गिरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 07 Aug 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sewer made of substandard material collapsed, villagers demonstrated
घिरोर। घटिया निर्माण सामग्री से बनाया गया मानक विहीन नाला आखिर गिर गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जांच कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

विकास खंड मैनपुरी के ग्राम पंचायत नौनेर के गांव त्रिलोकपुर में कुछ समय पहले रोड के किनारे नाला का निर्माण कराया गया था। नाला निर्माण मानक विहीन सामग्री से किया गया। इसके चलते कुछ दिन बाद ही गिर गया। ग्रामीण गौरव चौहान का कहना है कि मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी जैसा विकास कराने की बात कही है अधिकारी उनकी बात की हवा निकालते हुए नजर आ रहे हैं। अधिकारियों की उदासीनता के चलते मानक विहीन कार्य कराए जा रहे हैं। शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण राजीव सिंह, गौरव सिंह, अर्जुन सिंह, जीतू , विक्रम सिंह, गोविंद, रवी, राम खिलाड़ी आदि लोगों ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed