फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sewer flowing on the streets of sanjay place in agra

आगरा: सबसे ज्यादा टैक्स देता है संजय प्लेस, फिर भी लगे कूड़े के ढेर, सड़कों पर बह रहा सीवर

Sat, 10 Oct 2020 02:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 02:53 PM IST
सार

  • आगरा के कारोबार का हृदय स्थल है संजय प्लेस। यहां पर केंद्रीय कार्यालय, बैंकों के जोनल ऑफिस, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, जूता, कंप्यूटर की दुकानें और मॉल-शोरूम हैं। नगर निगम को सबसे ज्यादा संपत्ति कर देने के मामले में भी संजय प्लेस नंबर एक पर है। फिर भी यहां सड़कों पर कचरा है। 

विज्ञापन
sewer flowing on the streets of sanjay place in agra
पीएफ कार्यालय के पास लगा कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस में ज्यादातर कांप्लेक्स की पार्किंग में लगे जनरेटरों के पीछे डलाबघर की तरह से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। 40 फीसदी से ज्यादा ब्लॉक में सीवर सड़कों पर बह रहा है। मुख्य सड़कों तक पर झाड़ू नहीं लग रही, जबकि नगर निगम से यह महज 500 मीटर की दूरी पर है। 

विज्ञापन



कचरे के ढेर के सामने पीएफ कार्यालय 
चार लाख अंशधारकों वाले क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के बाहर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ब्लॉक नंबर 51 और 55 के सामने पूरी जमीन पर कूड़ा बिखरा हुआ है। यहां महीनों से झाड़ू नहीं लगी है और सड़क का नामोनिशान नहीं है। धूल के गुबार के बीच व्यापारियों ने पार्किंग बना ली है। 
विज्ञापन


अलग-अलग ब्लॉक में व्यापारियों ने जनरेटर लगा दिए हैं, जिनके पास कचरे के ढेर जमा है। ब्लॉक नंबर 55 के व्यापारी दीपक अग्रवाल ने बताया कि एक साल से वह यहां कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने एक दिन भी सफाई कर्मचारियों को नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट अनुश्रवण समिति सदस्य ने सीवर की शिकायत की
सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य रमन ने संजय प्लेस में सीवर के ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने की शिकायत की है। सुप्रीम कोर्ट आगरा की समस्या को स्वत: संज्ञान पहले ही ले चुका है। इस मामले में पर्यावरणविद् और सुप्रीम कोर्ट में ताज मामलों के याचिकाकर्ता एमसी मेहता के साथ नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) की टीम एसटीपी और पंपिंग स्टेशनों से सैंपल लेकर जा चुकी है। 

इसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होनी है। मॉनिटरिंग कमेटी सदस्य की शिकायत के बाद नगर निगम ने वीए टेक वबाग को सीवर समस्या के निदान के आदेश दिए हैं।

उपेक्षा का शिकार कारोबार का हृदय स्थल 
संजय प्लेस क्लॉथ मार्केट के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि संजय प्लेस इस शहर के कारोबारी गतिविधियों का दिल है और जब दिल की हालत इतनी खराब होगी तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कारोबार कैसे चलेगा। सबसे ज्यादा टैक्स देने के बाद भी संजय प्लेस उपेक्षा का शिकार है। 

500 मीटर दूर ही बैठते हैं अफसर
संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय मित्तल ने कहा कि सभी सरकारी ऑफिस, बैंक और कारोबारी गतिविधियां संजय प्लेस में हो रही है लेकिन कूड़े के ढेर और सीवर की दुर्गंध के बीच कारोबार करने की मजबूरी है। केवल 500 मीटर दूर बैठे नगर निगम के अधिकारी हमारी समस्या जानबूझकर अनदेखी किए हुए हैं। 

जल्द दूर कराएंगे समस्या
नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि संजय प्लेस में सफाई को लेकर शिकायत मिली है। मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य ने संजय प्लेस में सीवर की शिकायतें की हैं, जिसे जल्द दूर कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed