फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Several train will remain canceled on agra-jaipur rail route in next month

यात्रीगण ध्यान दें, अगले महीने जयपुर रूट की कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Mon, 22 Jul 2019 03:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Several train will remain canceled on agra-jaipur rail route in next month
सांकेतिक तस्वीर

मई-जून में ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी रही तो जुलाई में भी महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त रहीं। अगस्त में भी जयपुर रूट की दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 दिन निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन


जुलाई में यह ट्रेनें रहीं प्रभावित
नई दिल्ली स्टेशन पर मरम्मत के कारण आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 13 से 21 जुलाई तक निजामुद्दीन तक चलाई गई। जबकि तीन दिन निरस्त रही। लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस, अमृतसर बिलासपुर, कोचुवेल्ली-अमृतसर, नांदेड़ अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेनें 13 से 21 जुलाई तक आगरा कैंट से होकर गुजारी गईं। इस दौरान एक व दो दिन निरस्त भी रहीं। 
विज्ञापन


झांसी-बीना खंड पर 21 जुलाई को आगरा-ग्वालियर पैसेंजर, बीना-झांसी पैसेंजर (अप व डाउन) निरस्त रहीं। धौलपुर झांसी खंड में मरम्मत के कारण मेगा ब्लाक लिया गया। इस दौरान आगरा झांसी पैसेंजर आंशिक निरस्त रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त 

आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी (अप व डाउन) 15 से 25 अगस्त तक निरस्त रहेगी। बीकानेर कोलकाता एक्सप्रेस 15 व 16 अगस्त, सियालदाह-अजमेर 16 व 26 अगस्त, अजमेर सियालदाह 15 व 25, बीकानेर पुरी 18 व 21 अगस्त, मुजफ्फरपुर अहमदाबाद 18 व 25, ओखा देहरादून एक्सप्रेस 25 अगस्त, अजमेर अमृतसर (अप व डाउन) 15 से 21 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेंगी। 

अगस्त में ही आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर पटरियां बदलने का काम किया जाएगा। फोर्ट स्टेशन पर भी प्लेटफार्म नंबर छह पर काम होना है। टेंडर हो चुके हैं। इस कारण भी आगरा कैंट से दिल्ली की ओर जाने वाली कई गाड़ियां निरस्त की जाएंगी। इसके लिए ब्लाक नहीं मिल पा रहा है। 

उत्तर मध्य रेलवे के वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न स्टेशनों और रेल मार्गों पर मरम्मत समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। कई जगह यार्ड पुनर्निमाण के कार्य भी चल रहे हैं। इस कारण ट्रेनें निरस्त या रूट डायवर्ट करके निकाली जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed