फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seventy year old man had bad touch with girls by luring them with toffee in Agra case registered

Agra: टॉफी-बिस्कुट का लालच देकर  बच्चियों को बैड टच 70 वर्षीय बुजुर्ग, हकीकत पता चली तो घरवाले रह गए हैरान

Tue, 03 Oct 2023 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 02:32 PM IST
सार

आगरा में 70 वर्षीय बुजुर्ग टॉफी-बिस्कुट का लालच देकर बच्चियों को बैड टच करता था। हकीकत पता चली तो घरवाले हैरान रह गए। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
seventy year old man had bad touch with girls by luring them with toffee in Agra case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय जूता कारीगर दो बच्चियों को टॉफी-बिस्कुट और रुपयों का लालच देकर अपने पास बुलाता। इसके बाद बैड टच करता। बच्चियों को बुजुर्ग की हरकत समझते देर नहीं लगी। उन्होंने अपने पिता से शिकायत की। परिजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


शाहगंज थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी पप्पन है। वह एक जूता कारखाना में काम करता है। अक्सर वह कारखाना के बाहर बैठ जाता था। मोहल्ले की 9-10 साल की 2 बच्चियों को बहाने से अपने पास बुलाता था। इसके बाद गलत तरीके से छूता। अश्लील हरकत करता। पहले तो बच्चियां समझ नहीं पाईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बाद में उसकी हरकतें बढ़ीं तो बच्चियों को गलत महसूस हुआ। वह उससे दूरी बनाने लगीं। बाद में वह उन्हें रुपये का लालच देकर अपने पास बुलाने लगा। इस पर एक बच्ची ने अपने पिता को बता दिया। मोहल्ले के लोगों को पता चला तो उन्होंने बुजुर्ग कारीगर को पकड़ लिया। उसे हिदायत दी।

यह भी पढ़ेंः- UP: एक ही चारपाई पर सोये थे लिव इन में रह रहे महिला-पुरुष, सुबह इस हाल में मिले दोनों के शव; देखकर कांप गई रूह

बाद में आरोपी ने कारखाने पर आना बंद कर दिया। इस बारे में लोगों से पुलिस को जानकारी मिल गई। मोहल्ले में पीडि़त परिजन से बात की। सोमवार शाम को छेड़छाड़ और पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed