फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven Person Discharged From Mainpuri Report Came Negative

राहतः ताजनगरी के सात और लोगों ने जीती कोरोना से जंग, फूल देकर किए विदा

Thu, 30 Apr 2020 12:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 Apr 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Seven Person Discharged From Mainpuri Report Came Negative
रिपोर्ट निगेटिव आने पर गुलाब के फूल देकर विदा किए गए लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा से 12 अप्रैल को मैनपुरी भेजे गए सात संक्रमितों की तीसरी और चौथी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें ठीक मानते हुए आइसोलेशन लेवल वार्ड एक से बुधवार को छुट्टी दे दी। इस दौरान उन्हें गुलाब देकर और तालियां बजाकर आगरा के लिए विदा किया गया।
विज्ञापन


आगरा में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण 12 अप्रैल को आगरा से 10 कोरोना संक्रमितों को मैनपुरी भेजा गया था। इनमें से तीन को हालत बिगड़ने के बाद वापस आगरा रेफर कर दिया गया था। शेष सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव स्थित आइसोलेशन लेवल एक वार्ड में भर्ती थे।
विज्ञापन


मंगलवार रात उनकी चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके बाद बुधवार को सभी सात लोगों को सीएचसी भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस से छुट्टी दे दी गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित भारती ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आगरा के नौ और लोग भर्ती हैं
वर्तमान में आइसोलेशन लेवल एक अस्पताल में 14 लोग भर्ती हैं। इनमें मैनपुरी के पांच और आगरा के द्वितीय चरण में भेजे गए नौ लोग शामिल हैं। अभी तक आइसोलेशन वार्ड से 10 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें तीन जमाती व सात आगरा के लोग हैं।

जूनियर डॉक्टर के परिजनों की रिपोर्ट आई निगेटिव
करहल निवासी एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर के सभी छह परिजनों सहित कुल 53 जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली हैं।  20 अप्रैल को डॉक्टर ने क्वारंटीन हाउस भोगांव पहुंचकर अपना सैंपल जांच के लिए भिजवाया था।

23 अप्रैल को आई रिपोर्ट में डॉक्टर पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने डॉक्टर की पत्नी, चाची सहित कुल छह संबंधियों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया था। मंगलवार रात जिला प्रशासन को मिली रिपोर्ट में डॉक्टर की पत्नी, चाची सहित सभी छह संबंधी की रिपोर्ट निगेटिव है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed