फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven people of family sick after consuming poisonous food admitted hospital

फिरोजाबाद: विषैला खाना खाकर एक ही परिवार के सात लोग बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 02 Aug 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Aug 2021 12:04 AM IST
सार

सभी लोगों को रोटी खाने के बाद चक्कर, दस्त, उल्टी आने की शिकायत हो गई। जब इस संबंध में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि सभी को इंजेक्शन और दवा दी है। अब सभी को आराम है। 

विज्ञापन
Seven people of family sick after consuming poisonous food admitted hospital
अस्पताल में भर्ती परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव दफाराबाद में एक ही परिवार के सात लोग विषैला खाना खाने से बीमार हो गए। सभी को उल्टी, दस्त और चक्कर आने लगे। हालत खराब होने पर मोहल्ले के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

गांव दफराबाद निवासी सत्यपाल के घर रविवार सुबह खाना बनाया गया। खाना खाने के बाद लव (4) पुत्र राहुल, राहुल (24) पुत्र भगवती प्रसाद निवासी गुबानी का बाग बरहन आगरा, राहुल की सास अंगूरी देवी (50) पत्नी सत्यपाल, रक्खी (6), हेमंत (8), अर्चना (10) रोहित (12) पुत्र बादाम निवासी दफराबाद मक्खनपुर बीमार हो गए। सभी को पेट में दर्द होने के साथ ही दस्त, उल्टी और चक्कर आने लगे। जानकारी पर परिवार के अन्य लोग मोहल्ले के लोगों की मदद से बीमार लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। राहुल ने बताया कि दफराबाद में उसकी ससुराल है। उसने बताया कि गेहूं खरीदकर आटा पिसाया था। उसकी रोटियां बनाईं थी। सभी लोगों को रोटी खाने के बाद चक्कर, दस्त, उल्टी आने की शिकायत हो गई। जब इस संबंध में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि सभी को इंजेक्शन और दवा दी है। अब सभी को आराम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed