आगरा में कोरोना: सात और मरीजों ने तोड़ा दम, 24 घंटे में 893 नए संक्रमित मिले
आगरा में दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण सितम ढहा रहा है। लगातार संक्रमितों और मरने वालों की तादाद तेजी से बढ़ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बेकाबू कोरोना संक्रमण का कहर थम नहीं रहा। शुक्रवार को सात और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या 264 हो गई है। पहली बार 24 घंटे में रिकार्ड 893 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 20 हजार पार कर 20455 हो गया है। जिनमें 4544 एक्टिव केस हैं। 15647 मरीज ठीक हो चुके हैं।
पति-पत्नी की मौत
जयपुर हाउस निवासी 75 वर्षीय सुरेश चंद जैन की शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने के के दो घंटे बाद उनकी पत्नी वीना जैन (70 वर्ष) की घर पर मौत हो गई। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दंपती बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन के माता-पिता थे। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन के मुताबिक डॉ. अरुण कुमार जैन मंच के मेडिकल प्रकोष्ठ में हैं। इनके माता-पिता के निधन से आगरा विकास मंच परिवार दु:खी है।
जैतपुर और बाह सीएचसी पर मतगणना के लिए अभिकर्ता बनने को दो दिनों में 1683 लोगों ने जांच हुई। इसमें 40 लोग पॉजिटिव निकले। वहीं जांच के लिए शुक्रवार को लोगों की भीड़ देख अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी थी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बाह में 1082 तथा जैतपुर में 601 लोगों की जांच हुई। जिसमें 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है।
किरावली: दो दिनों में 550 की जांच, 13 संक्रमित मिले
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा में दो दिन में 550 लोगों ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई। इस दौरान 13 लोग संक्रमित मिले। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र लवानिया ने बताया कि पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए एजेंट बनने वाले कोरोना जांच के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को दो दिन में 550 लोगों की जांच की गई है। इस दौरान 13 लोग पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया है।