फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seven new Corona Positive cases in mainpuri

मैनपुरी में सात और कोरोना पॉजिटिव मिल, इतने ही मरीज डिस्चार्ज किए गए

Mon, 20 Jul 2020 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
seven new Corona Positive cases in mainpuri
मैनपुरी में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। रोजाना संक्रमित मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में युवती सहित सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को कोविड केयर वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 476 पहुंच गई है। 335 लोगों को अब तक ठीक किया जा चुका है। 12 की मौत हो चुकी है, जबकि 129 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


रविवार को शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन हाउस भोगांव भेजा। मोहल्ला छपट्टी निवासी एक वृद्ध भी पॉजिटिव मिला। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन



कुरावली के मोहल्ला कौआटोला निवासी एक व्यक्ति और कुरावली के ही गांव चैली निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। बरनाहल के किरथुआ, कुचेला के नगला तुला और सुनूपुर की एक युवती भी संक्रमण की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी को आइसोलेशन वार्ड भेजा। पुलिस ने संक्रमितों के घरों को जाने वाली गलियों को सील कर दिया। संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात लोगों ने दी कोरोना को मात

रविवार को भी सात संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया। नवोदय कोविड केयर के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि सात लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। सभी को सात दिन तक अपने घरों में ही अलग कमरे में रहने की हिदायत भी दी गई है।

15 लोगों को क्वारंटीन हाउस से भेजा घर 

क्वारंटीन सेंटर परिसर में रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। संक्रमितों के परिवारों के दोनों पालियों में महज नौ लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए। वहीं क्वारंटीन हाउस में रखे गए 23 संदिग्धों में से 15 की रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें भी घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed