फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven lakhs were defrauded in the name of investing in lottery case registered against five

UP: लालच बुरी बला...लॉटरी में निवेश के नाम पर सात लाख की ठगी, पांच के खिलाफ केस हुए दर्ज

Thu, 26 Jun 2025 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

लॉटरी में निवेश का झांसा देकर सात लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
Seven lakhs were defrauded in the name of investing in lottery case registered against five
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के दंपती ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर लॉटरी में निवेश का लालच देकर एक युवक से 7 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने दंपती समेत पांच पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रामनगर जगदीशपुरा निवासी प्रवीन सोन ने पुलिस को बताया कि आवास विकास कॉलोनी निवासी महेश कुमार और उनकी पत्नी ऊषा ने 2018 में उनसे संपर्क किया था। बताया कि वह एक से पचास लाख रुपये तक के कई लॉटरी ग्रुप चलाते हैं। भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने भीमनगर में अपना ऑफिस और कोठी दिखाया।
विज्ञापन


उन्होंने भरोसा कर निवेश करने की हां कर दी। एक लॉटरी ग्रुप में मेंबर बना लिया गया। जनवरी 2019 से 10 मार्च 2019 तक महेश कुमार और उनकी पत्नी ऊषा घर आकर किस्त के रुपये ले जाते थे। लॉटरी पूरी होने पर रुपये मांगे तो पहले बहाना बनाया। दबाव बनाने पर बंद खाते का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने इसी तरह ठगी कर 40 करोड़ की संपत्ति बना ली है। डीसीपी से शिकायत के बाद जगदीशपुरा थाने में महेश वर्मा, ऊषा वर्मा, विनय, विनीत और मान्या के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed