{"_id":"58a4a1ef4f1c1b1d5cd83ef1","slug":"seven-dealers-will-get-cashless-rations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात डीलरों पर मिलेगा ‘कैशलेस’ राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात डीलरों पर मिलेगा ‘कैशलेस’ राशन
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
राशन
- फोटो : file photo
प्रधानमंत्री की कैशलेस मुहिम में आपूर्ति विभाग भी सहयोगी बन गया है। आगरा में कैशलेस राशन वितरण योजना इसी महीने से शुरू होगी। प्रारंभिक चरण में विभाग ने सात डीलर चयनित किए हैं। यहां कैशलेस योजना के लिए विक्रेताओं को प्रशिक्षित भी कर दिया है। डीएसओ बीके शुक्ला ने बताया कि सात राशन डीलरों के यहां ये व्यवस्था की गई है। यहां कैशलेस भुगतान के लिए अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा (यूएसएसडी) से भुगतान होगा। इसकी जानकारी देने के लिए पूर्ति निरीक्षक चंद्रशेखर सहाय और दिनेश वर्मा को नियुक्ति किया गया है।
यूएसएसडी से होगा भुगतान
राशन का भुगतान अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा (यूएसएसडी) से भुगतान होगा। इसके लिए स्मार्ट फोन होना जरूरी नहीं है। राशन की कीमत होने पर कार्डधारक के मैसेज करने से संबंधित खाते से उतनी ही धनराशि विभाग के खाते में पहुंच जाएगी।
ये हैं राशन डीलर
- नरेश कुमार, मोहल्ला शाहगंज, ईदगाह
- सुखेंद्र सिंह, मोहल्ला शांतिकुंज, ईदगाह
- उल्फत सिंह, सिर की मंडी, लोहामंडी
- रामअवतार, मोहल्ला नंदपुरा, ताजगंज
- सत्यप्रकाश, ग्राम पंचायत करनपुरा, बाह
- उपभोक्ता सहकारी समिति बेलनगंज, छत्ता
- नरेश जैन, मोहल्ला गुदड़ी मंसूर खां, छत्ता