Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven couples tied the knot at a mass wedding.

Agra News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए सात जोड़े

Thu, 26 Nov 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Seven couples tied the knot at a mass wedding.
आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से बुधवार को 184वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन में हुआ। इसमें विभिन्न शहरों से आए सात जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनसाथी चुना।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, यश गुप्ता ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. गणेशी लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले सातों दूल्हों की बरात अशोक नगर मंदिर से बग्घियों और ढोल-नगाड़ाें के साथ समारोह स्थल पहुंची।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 1962 में महासभा की ओर से शुरू की गई सामूहिक विवाह की परंपरा आज भी निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि महासभा दानदाताओं के सहयोग से परिचय सम्मेलन, मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान, असहाय सहायता, रक्तदान शिविर और सामूहिक विवाह संचालित कर रही है। इस दाैरान समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, विनय गुप्ता, शंकर गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, बाबू रोशन लाल गुप्ता, श्रीभगवान रैपुरिया, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed