{"_id":"6a8bc0e1d1e503e0280c8978","slug":"seven-booked-for-alleged-threats-assault-and-stone-pelting-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर मित्रों का उठाया फायदा: बस्ती वालों की जीना कर दिया दुश्वार, ऐसी हरकत कर दी; थाने पहुंच गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर मित्रों का उठाया फायदा: बस्ती वालों की जीना कर दिया दुश्वार, ऐसी हरकत कर दी; थाने पहुंच गए लोग
Mon, 24 Aug 2026 09:26 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:26 AM IST
सार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में बस्ती में किन्नर मित्रों को बुलाकर लोगों को धमकाने और विरोध करने पर मारपीट व पथराव करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज की सिद्ध साहनी नगर बस्ती में युवक पर अपने मित्र किन्नरों को बुलाकर लोगों को धमकी देने, रास्ता रोकने, विरोध पर मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रॉकी उर्फ रोहित, नितिन समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बस्ती निवासी वीरेंद्र ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि बस्ती का रॉकी उर्फ रोहित किन्नरों के साथ रहता है। वह आए दिन अपने मित्र किन्नरों को साथ लेकर बस्ती में आता है और रंगबाजी दिखाता है। उसका बड़ा भाई नितिन भी शामिल रहता है। मोहल्ले के युवाओं को समूह में आने पर रुपयों का लालच देता है। इसका विरोध करने पर 9 अगस्त की रात रॉकी किन्नरों के साथ आया और रास्ता रोककर पिटाई की।
बस्ती वाले और परिजन बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने पथराव किया। पुलिस को सूचना दी गई। 14 अगस्त को नितिन के बड़े भाई संजय ने बस्ती वालों को रात करीब नौ बजे बातचीत के लिए बुलाया। वहां दबाव बनाया गया और समझौता न करने पर चाकू-तलवार चलाने की धमकी दी गई। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि रॉकी उर्फ रोहित, नितिन, संजय, धवन, यश, रूबी और अन्य किन्नरों को नामजद किया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।