फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven accused of fight arrestedSeven accused of fight arrested

Agra News: झगड़े के सात आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seven accused of fight arrestedSeven accused of fight arrested
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में रविवार की शाम सड़क पर नाली का गंदा पानी भर जाने पर दो समुदाय के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुरक्षा और शांति गांव में व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है।रविवार को भोजपुर निवासी मनोज मिट्टी खुदवाकर ट्रैक्टर में भर कर नगला मोती में ले जा रहा था। जगदीशपुर गांव में साबिर के घर के सामने ट्रैक्टर निकलने से गड्ढा हो गया। जिसमें नाली का पानी भर गया। इसी पर दोनों समुदायों के पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना से एक पक्ष से सावेंद्र, भोली सिंह, ताराचंद्र, योगेश, नीरज निवासी भोजपुर को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष से नेकसे और सलमान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी बृजपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed