फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Settlement of election disputes and rivalries should be ensured

Agra News: चुनावी विवाद और रंजिशों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

Tue, 16 Apr 2024 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Settlement of election disputes and rivalries should be ensured
कासगंज। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं आईजी शलभ माथुर ने लोकसभा चुनाव की सुरक्षा के संबंध में जिले का दौरा किया एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स के रुकने के स्थानों की व्यवस्थाएं भी परखीं। अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि चुनाव के दौरान हुए पुराने विवादों एवं आपसी रंजिशों के बारे में थाना पुलिस जानकारी जुटाए और समन्वय बनाकर ऐसे मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें।अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अवैध शस्त्रों, अवैध शराब बनाने वाले व बिक्री करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों की निगरानी की जाए। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। उन्होंने जिला पुलिस के द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने उन्हें कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। आईजी शलभ माथुर ने कहा कि मतदान केंद्रों और बूथों का सभी थाना प्रभारी अर्द्धसैनिक बल के साथ भ्रमण करके जायजा लें। कहीं किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में सुरक्षा में कोई कमी न रहे। इस पर सभी अधिकारी समय से होमवर्क करें। इसके पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक ने गैर जनपद से आने वाले पुलिसबल, पैरामिलिट्री फोर्स के ठहरने के लिए चिह्नित किए गए कृष्णा पब्लिक स्कूल नगला खंजी का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed