फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Service of personnel hired during Corona period terminated

Agra News: कोरोना काल में रखे गए कर्मियों की सेवा समाप्त

Fri, 02 Aug 2024 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Service of personnel hired during Corona period terminated
कासगंज। कोरोना के समय अपनी जान को जोखिम में डालकर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाएं बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। जिले में 90 स्वास्थ्य कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनके हटने के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा।कोरोना की पहली लहर में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा जाने के बाद सरकार ने कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए आउट सोर्सिंग के तहत एनएनएम लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, वार्डबॉय, स्वीपर, डाटा एंट्री आपरेटर, ऑक्सीजन प्लांट टेक्नीशियन आदि पदों पर कर्मियों को नियुक्त किया। जिले में 90 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। इनमें से 22 कर्मी जिला अस्पताल में तथा 68 कर्मी सीएमओ कार्यालय व अस्पतालों पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। संक्रमितों की जांच से लेकर दवाई आदि देने का काम इन्हीं के जिम्मे था। विभाग ने इन कर्मियों की सेवा को विस्तार नहीं दिया। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास कर्मियों की काफी कमी चल रही है। इन कर्मियों के माध्यम से विभाग काम ले रहा था। इन कर्मियों के हटने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका असर पड़ेगा। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना में रखे गए कर्मियों की सेवाएं समाप्त हो गई है। आउट सोर्सिंग के तहत जो रिक्तियां निकलेंगी। उनमें इन कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग में कर्मियों की काफी कमी है। कर्मियों के हटने का असर सेवाओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed