फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Service End Of Six Teachers In Doing Job With Fake Degrees

कासगंजः फर्जी डिग्री से नौकरी करने वाले छह शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

Fri, 23 Oct 2020 02:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Oct 2020 02:40 PM IST
सार

विभाग ने इसके बाद इन सभी शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। विभाग द्वारा इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश के बाद खंड शिक्षा अधिकारी सोरों ने शिक्षक देवेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। जबकि शेष अन्य शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Service End Of Six Teachers In Doing Job With Fake Degrees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के मामले नहीं रुक रहे हैं।  जांच के बाद छह शिक्षक फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी करते पाए गए हैं। विभाग ने इन सभी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इन शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


जिला में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जून माह में अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी करते एक शिक्षिका के पकड़े जाने के बाद शासन के निर्देश पर विभाग ने जिला के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों के शैक्षिक एवं नियुक्ति प्रमाणपत्र जांच के लिए मांगे थे। इनमें से सोरों के पहाड़पुर कटरा में तैनात शिक्षक देवेंद्र सिंह, सिकंदरपुर क्षेत्र के तैयवपुर विद्यालय में तैनात शिक्षिका देविका रानी एवं शेरपुर विद्यालय में तैनात शिक्षक सहोदरा कुमारी ने अपनी बीएड की डिग्री डॉ. बीआर आंबेडकर विश्व विद्यालय की वर्ष 2004-05 की लगाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाली शिक्षिका बर्खास्त, 31 लाख रुपये वेतन की होगी वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने इनकी डिग्री का मिलान एसआईटी की सूची से कराया। एसआईटी से भेजी गई इस वर्ष में बीएड करने वाले सभी शिक्षकों के नाम नहीं मिले। इसके बाद विभाग ने इनकी डिग्री की जांच विश्व विद्यालय से कराई।

विश्व विद्यालय ने इनकी डिग्री को फर्जी घोषित कर दिया। इसी प्रकार गंजडुंडवारा के नूरपुर द्वितीय में तैनात शिक्षिका दीप्ति, अलीपुर में तैनात शिक्षक मलेश, सिढ़पुरा के सुनवई में तैनात शिक्षक सुनील कुमार द्वारा जमा कराए गए प्रमाणपत्रों की जांच में उनके हाईस्कूल व इंटर के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।

विभाग ने इसके बाद इन सभी शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। विभाग द्वारा इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश के बाद खंड शिक्षा अधिकारी सोरों ने शिक्षक देवेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। जबकि शेष अन्य शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही नहीं हो सकी है। 

 छह की शिक्षकों को समाप्त कर दिया है 
फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने के मामले सामने आने के बाद छह शिक्षक शिक्षिकाओं की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है। इनके वेतन आहरण पर भी रोक लगा दी गई है। -अंजली अग्रवाल बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed